Viral Vedio- वरिष्ठ अधिकारी महिला कर्मचारियों के साथ करता गंधा बर्ताव, महिलाओं ने मिलकर बना दी धुनाई

By Jitendra Jangid- “हवस” यह एक छोटा सा शब्द है, लेकिन अगर यह किसी के दिल दिमाग पर हावी हो जाता हैं तो लोग अंधे हो जाते है। उनको इस बात का अंदाजा नहीं रहता हैं कि वो क्या करने जा रहे हैँ। ऐसा ही मामला सामने आया हैं जयपुर, राजस्थान से, जहां कैंसर संस्थान के एक वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी पर उनके ही कार्यालय में महिला कर्मचारियों द्वारा कथित तौर पर हमला किया गया। वीडियो में कैद हुई यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसमें कई लोग घटना के बारे में सवाल उठा रहे हैं. आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में- 

वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी पर हमला:

CCTV में कैद वायरल वीडियो में एक महिला सुरक्षा गार्ड वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी महेश गुप्ता का कॉलर पकड़कर उन्हें जबरन उनके कार्यालय से बाहर खींचती हुई दिखाई दे रही है और अन्य महिला कर्मचारी उनका साथ दे रही हैं और अस्पताल से बाहर निकालने के बाद गुप्ता को बुरी तरह पीटा जा रहा हैँ। आप वीडियो में देख सकते हैं कि पूरी घटना में गुप्ता को महिलाओं से बहस कर रहे है, लेकिन उनके प्रयास असफल होते हैं।

महेश गुप्ता के खिलाफ आरोप:

वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी महेश गुप्ता पर महिला कर्मचारियों द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार गुप्ता कथित तौर पर महिला कर्मचारियों को होटलों और निजी फ्लैटों में बुलाते थे, और अनुचित व्यवहार करते गुप्ता पर यह भी आरोप है कि उन्होंने कर्मचारियों को धमकी दी कि अगर उन्होंने उनके खिलाफ आवाज उठाई तो वे उन्हें नौकरी से निकाल देंगे।

अस्पताल की प्रतिक्रिया और जांच:

आरोपों के जवाब में, कैंसर संस्थान ने त्वरित कार्रवाई की है। अस्पताल ने गुप्ता को निलंबित कर दिया है और उनके खिलाफ पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। मामले की गहन जांच चल रही है, जिसमें घटना में शामिल दोनों पक्षों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं।