Women Health: महिलाओं को कब होती है व्हाइट डिस्चार्ज यानि सफेद पानी की समस्या? ये हो सकते हैं कारण, उपाय भी जान लें

pc: News24 Hindi

कई महिलाओं को सफेद पानी या व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या होती है। ये व्हाइट डिस्चार्ज आमतौर पर पीरियड्स के पहले या बाद में होता है। अब वैसे तो ये एक नार्मल प्रोसेस है, लेकिन डिस्चार्ज अगर अधिक मात्रा में हो तो ये किसी बीमार का संकेत भी हो सकता है।

इसका एक मतलब ये भी हो सकता है कि महिला को शरीर में किसी चीज की कमी है।

इन कारणों से महिलाओं में निकलता है सफेद पानी (व्हाइट डिस्चार्ज) :

1. अपने प्राइवेट पार्ट के हाइजीन पर ध्यान न देना।
2. अधिक घबराहट होना या कोई खास सिचूऐशन में ज्यादा टेंशन ले लेना।
3. बीमार मर्द से शारीरिक संबंध बना लेना।
4. इन्फेक्शन का होना।
5. बार बार अबॉर्शन करवाना।
6. बॉडी में पोषक तत्वों की कमी हो जाना।

व्हाइट डिस्चार्ज के दौरान दिखाई देने वाले अन्य लक्षण:

वाइट डिस्चार्ज के साथ अन्य लक्षण भी नजर आ सकते हैं। अगर आपको चक्कर आते हैं, थकान रहती है, प्राइवेट पार्ट में बार बार खुजली चलती है, योनि से बदबू आती है, कमजोरी महसूस होती है, कब्ज की समस्या रहती है या सिरदर्द होता है तो इन्हे नजरअंदाज न करें।

व्हाइट डिस्चार्ज रोकने के घरेलू उपाय:

1. फिटकरी को गर्म पानी में भिगो कर सप्ताह में एक बार प्राइवेट पार्ट को साफ करें।
2. इस समस्या के समाधान के लिए चावल को उबाल कर उसका पानी अलग कर लें। अब इसे पानी से अपने प्राइवेट पार्ट की साफ सफाई करें।
3. एक लीटर पानी लेकर इसके अंदर अदरक डालकर उबाल लें। जब यह पानी आधा बच जाए तो उसे ठंडा कर पी लें। इससे बहुत आराम मिलेगा।
4. गर्म दूध में रोज गुलाब के पत्तों का पाउडर मिलाकर पीने से भी फायदा होता है।
5. गाजर, पालक, गोभी और चुकंदर का एक साथ जूस बनाकर रोज पिएं।
6. मेथी लें और उसे पानी में उबाल लें। अब इस पानी में साफ कपड़ा भिगोकर अपने प्राइवेट हिस्से की सफाई करें। आप मेथी के चूर्ण को पानी में मिलकार भी पी सकते हैं। ये दोनों ही उपाय इस समस्या के लिए कारगर हैं।