Automobile Tips- इलेक्ट्रिक कार के मालिक हैं, खत्म होगी चार्जिंग की समस्या

दोस्तो हाल ही के सालों में इलेक्ट्रिक कारों का चलन बाजार में बढ़ गया हैं, लेकिन इलेक्ट्रिक कार मालिकों की चिंता सबसे बड़ी यह हैं कि इलेक्ट्रिक चार्जिंग पॉइंट नहीं होना, लेकिन अच्छी बात यह है कि अब वह चिंता पुरानी बात हो गई है। चार्जिंग स्टेशन और यूज़र-फ्रेंडली ऐप्स के बढ़ते नेटवर्क के साथ, अपनी EV को चार्ज करना इतना आसान कभी नहीं रहा, बहुत ही जल्द देश में हर 2 मिनट में चार्जिंग पॉइंट मिलेंगे- 

तुरंत EV चार्जिंग स्टेशन ढूंढना

Google Maps

बस Google Maps में “EV चार्जिंग स्टेशन” टाइप करें, और आपको आस-पास के स्टेशन दिखेंगे, साथ ही चार्जर की अवेलेबिलिटी और टाइप जैसी डिटेल्स भी मिलेंगी।

टाटा मोटर्स ऐप

अगर आपके पास टाटा की इलेक्ट्रिक गाड़ी है, तो टाटा ऐप EV चार्जिंग स्टेशनों के बारे में जानकारी देता है, जिससे आप अपनी ट्रिप आसानी से प्लान कर सकते हैं।

टाटा पावर EZ चार्ज

टाटा ग्रुप ने दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में EV चार्जर लगाए हैं। इन स्टेशनों के बारे में डिटेल्स टाटा पावर EZ चार्ज ऐप पर मौजूद हैं।

स्वैपेबल बैटरी नेटवर्क

भारत में कई इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्वैपेबल बैटरी के साथ आते हैं। उनके अपने ऐप आस-पास के स्वैपिंग स्टेशन के बारे में पूरी जानकारी देते हैं, जिससे रिचार्जिंग और भी तेज़ हो जाती है।

दूसरे खास ऐप

EV Plugs और ElectricPe जैसे ऐप भी आपको देश भर में चार्जिंग स्टेशन ढूंढने में मदद करते हैं, जो रियल-टाइम अवेलेबिलिटी और नेविगेशन जैसे फीचर्स देते हैं।

बढ़ता हुआ चार्जिंग नेटवर्क

फरवरी 2024 तक, भारत में 12,146 पब्लिक EV चार्जिंग स्टेशन हैं, और यह नेटवर्क तेज़ी से बढ़ रहा है, जिससे इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पहले से कहीं ज़्यादा आसान हो गई है।