Automobile Update- बाइक में सही समय पर ऑयल बदलवाने से मिलते हैं ये फायदे, आइए जानें पूरी डिटेल्स

दोस्तो आज की बिजी लाइफस्टाइल में लोग किसी भी जगह जल्दी पहुंचने के लिए बाइक का इस्तेमाल करते हैं, बिना किसी रुकावट के चलाने के लिए उसकी नियमित देखभाल (मेंटेनेंस) बहुत ज़रूरी है। बाइक की देखभाल का सबसे ज़रूरी हिस्सा है—सही समय पर इंजन ऑयल बदलना। इंजन ऑयल, इंजन को सुरक्षित रखने, उसकी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने और बाइक को ठीक से चलाने में अहम भूमिका निभाता है। आइए जानते है बाइक में सही समय पर ऑयल बदलने के फायदें- 

1. इंजन की उम्र बढ़ाता है

समय पर इंजन ऑयल बदलने से आपकी बाइक के इंजन की उम्र बढ़ जाती है। नया ऑयल इंजन के पुर्ज़ों को ज़्यादा घिसने-पिटने से बचाता है।

2. बाइक को हमेशा नया जैसा बनाए रखता है

जब इंजन ऑयल नियमित रूप से बदला जाता है, तो इंजन की परफॉर्मेंस हमेशा अच्छी बनी रहती है। इससे बाइक की परफॉर्मेंस हमेशा एक जैसी बनी रहती है।

3. कार्बन और गंदगी को हटाता है

समय के साथ-साथ, इंजन के अंदर कार्बन, गंदगी और धूल-मिट्टी जमा हो जाती है। नया इंजन ऑयल इस गंदगी को साफ करने में मदद करता है और इंजन के ज़रूरी पुर्ज़ों को खराब होने से बचाता है।

4. इंजन सीज़ होने का खतरा कम करता है

पुराना या गंदा ऑयल अपनी चिकनाई (लुब्रिकेशन) खो देता है, जिससे इंजन के पुर्ज़ों के बीच घर्षण (friction) बढ़ सकता है। इसकी वजह से कभी-कभी इंजन ज़्यादा गर्म हो सकता है या फिर सीज़ भी हो सकता है। 

5. इंजन की परफॉर्मेंस बेहतर बनाता है

समय-समय पर ऑयल बदलने से इंजन ज़्यादा अच्छे से काम करता है। सही लुब्रिकेशन की वजह से इंजन के अंदर के पुर्ज़े आसानी से घूम पाते हैं, जिससे बाइक की कुल परफॉर्मेंस बेहतर हो जाती है।