फरवरी 2026 से बदलेंगे बैंकिंग नियम: IMPS होगा महंगा, क्रेडिट कार्ड बेनिफिट्स घटेंगे, KYC अपडेट अनिवार्य
- bySagar
- 01 Feb, 2026
फरवरी 2026 की शुरुआत के साथ ही देश के प्रमुख बैंकों – SBI, ICICI Bank, HDFC Bank और Punjab National Bank (PNB) – अपने बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड नियमों में बड़े बदलाव करने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम ग्राहकों की रोजमर्रा की फाइनेंशियल गतिविधियों पर पड़ेगा, जिसमें ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर, क्रिविट कार्ड रिवॉर्ड्स और अकाउंट संचालन शामिल है।
नए नियमों के तहत कुछ सेवाएं महंगी होंगी, जबकि कुछ सुविधाओं में कटौती की जाएगी। इसके अलावा KYC अपडेट को लेकर भी सख्ती बढ़ाई गई है।
SBI के IMPS ट्रांजैक्शन होंगे महंगे
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 15 फरवरी 2026 से IMPS ट्रांजैक्शन पर नया चार्ज स्ट्रक्चर लागू करने का ऐलान किया है। यह शुल्क खासतौर पर बड़े अमाउंट के ट्रांसफर पर लागू होगा।
नए चार्ज इस प्रकार होंगे:
- ₹25,000 से ₹1 लाख तक ट्रांसफर पर: ₹2 + GST
- ₹1 लाख से ₹2 लाख तक: ₹6 + GST
- ₹2 लाख से ₹5 लाख तक: ₹10 + GST
छोटे अमाउंट के IMPS ट्रांसफर पर फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन जो ग्राहक नियमित रूप से बड़ी रकम ट्रांसफर करते हैं, उनके खर्च में बढ़ोतरी तय मानी जा रही है।
ICICI Bank क्रेडिट कार्ड यूजर्स को झटका
ICICI Bank अपने कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर मिलने वाले फ्री मूवी टिकट ऑफर को 1 फरवरी 2026 से बंद करने जा रहा है। अभी तक ग्राहकों को BookMyShow के जरिए कॉम्प्लिमेंट्री टिकट की सुविधा मिलती थी, जो अब समाप्त हो जाएगी।
हालांकि बैंक ने यह साफ किया है कि ट्रांसपोर्ट और इंश्योरेंस जैसे जरूरी खर्चों पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स जारी रहेंगे और कुछ कार्ड वेरिएंट्स में रिवॉर्ड स्ट्रक्चर को बेहतर भी किया जाएगा।
HDFC Bank के Infinia कार्ड में बदलाव
HDFC Bank अपने प्रीमियम Infinia मेटल क्रेडिट कार्ड के नियमों में भी बदलाव करने जा रहा है। नए नियमों के अनुसार ग्राहक अब एक महीने में केवल 5 बार ही रिवॉर्ड पॉइंट्स रिडीम कर पाएंगे।
पहले रिडेम्पशन पर कोई लिमिट नहीं थी। बैंक का कहना है कि यह बदलाव रिवॉर्ड सिस्टम को संतुलित और व्यवस्थित बनाने के लिए किया गया है।
PNB ग्राहकों के लिए KYC अपडेट जरूरी
Punjab National Bank (PNB) ने अपने ग्राहकों को KYC को लेकर चेतावनी जारी की है। जिन खाताधारकों की KYC की ड्यू डेट 31 दिसंबर 2025 तक थी, उन्हें इसे 2 फरवरी 2026 तक अपडेट करना अनिवार्य होगा।
यदि तय समय तक KYC अपडेट नहीं की गई तो:
- अकाउंट से ट्रांजैक्शन सीमित हो सकता है
- डिजिटल बैंकिंग सेवाएं बंद हो सकती हैं
- कैश निकासी पर रोक लग सकती है
यह कदम RBI के दिशा-निर्देशों के तहत उठाया गया है।
ग्राहकों को क्या करना चाहिए?
फरवरी 2026 से लागू होने वाले इन नियमों को देखते हुए ग्राहकों को चाहिए कि वे:
- IMPS चार्ज स्ट्रक्चर की जानकारी पहले से लें
- अपने क्रेडिट कार्ड के नए बेनिफिट्स और शर्तें जांचें
- समय रहते KYC अपडेट कराएं
इन नियमों की अनदेखी करने पर अतिरिक्त शुल्क, सुविधाओं में कटौती और बैंकिंग सेवाओं में रुकावट आ सकती है।





