General Tips- क्या आप दुनिया के सबसे छोटे देश के बारे में जानते हैं, आइए जानें

दोस्तो दुनिया में 200 से भी ज्यादा देश है, जो अपने ज्योग्राफिकल एरिया और आबादी दोनों के हिसाब से बहुत असग अलग हैं, लेकिन दुनिया में कई देश अपनी छोटी साइज के लिए जानें जाते हैं, इन देशों की अपनी अलग सरकारें, कल्चर और ग्लोबल पहचान है। बहुत से लोग यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि दुनिया के सबसे छोटे देशों में कौन से देश शामिल हैं, आइए जानते हैं इन देशों के बारे में-

1. वेटिकन सिटी

वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश है। रोम शहर के अंदर बसा यह देश सिर्फ़ 0.49 स्क्वायर किलोमीटर के एरिया में फैला है। यह रोमन कैथोलिक चर्च का स्पिरिचुअल और एडमिनिस्ट्रेटिव सेंटर और पोप का घर है।

2. मोनाको

मोनाको दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश है और यूरोप में मेडिटेरेनियन कोस्ट पर बसा है। अपने छोटे साइज़ के बावजूद, मोनाको अपनी लग्ज़री लाइफस्टाइल, कसीनो और दौलत के लिए जाना जाता है।

3. नाउरू

नाउरू पैसिफिक ओशन में एक छोटा आइलैंड देश है और दुनिया का तीसरा सबसे छोटा देश है। यह सबसे कम आबादी वाले देशों में से एक है और इसका फॉस्फेट माइनिंग से जुड़ा एक अनोखा इतिहास है।

4. तुवालु

तुवालु पैसिफिक ओशन में एक और छोटा आइलैंड देश है और इसे दुनिया का चौथा सबसे छोटा देश माना जाता है। इसमें कई छोटे आइलैंड हैं और यह अपने खूबसूरत समुद्र के नज़ारों और सिंपल लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है।

5. सैन मैरिनो

सैन मैरिनो यूरोप के सबसे पुराने रिपब्लिक में से एक है। साइज़ में छोटा होने के बावजूद, यह अपने ऐतिहासिक किलों, पुराने ज़माने के आर्किटेक्चर और रिच कल्चरल हेरिटेज के लिए मशहूर है।