Skin Care Tips- ग्लोइंग स्किन पाने के लिए कैसे बनाए केले का फेस पैक, जानिए पूरी डिटेल्स

दोस्तो आप इस बात को तो अच्छी तरह जानते हैं कि केला दुनिया में सबसे ज्यादा पसंदीदा और खाए जानें वाला फल हैं, जिनके छिलके खाकर हम उन्हें फैंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि केले के छिलके आपकी स्किन के लिए बहुत फ़ायदेमंद हो सकते हैं? एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और नैचुरल मॉइस्चराइज़िंग गुणों से भरपूर, केले के छिलके स्किन टेक्सचर को बेहतर बनाने, दाग-धब्बों को कम करने और आपके चेहरे को हेल्दी ग्लो देने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं केले के छीलके से आप कैसे फेस पैक बना सकते हैं- 

1. केले के छिलके को सीधे चेहरे पर रगड़ें

एक ताज़े केले के छिलके का अंदरूनी हिस्सा लें और इसे अपने चेहरे पर लगभग 5-10 मिनट तक धीरे से रगड़ें। इसे नैचुरली सूखने दें, फिर अपने चेहरे को साफ़ पानी से धो लें। 

2. केले के छिलके और दही का पैक

केले के छिलके को मिक्सर में पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें। इसमें 1 चम्मच दही डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। 

3. केले के छिलके और शहद का पैक

केले के छिलके के पेस्ट में 1 चम्मच शहद मिलाएं और इसे चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं। इसे लगभग 15 मिनट के लिए छोड़ दें और पानी से धो लें। यह पैक स्किन को नेचुरल ग्लो और हाइड्रेशन देने में मदद करता है।

4. हल्दी के साथ केले का छिलका

केले के छिलके को छोटे टुकड़ों में काट लें और इसे पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। यह मिक्सचर दाग-धब्बों को हल्का करने और स्किन टोन को निखारने में मदद करता है।

5. केले के छिलके और ओट्स स्क्रब पैक

ओट्स को केले के छिलके के पेस्ट में मिलाएं और अपने चेहरे पर लगभग 5 मिनट तक हल्के हाथों से स्क्रब करें। स्क्रब करने के बाद, इसे पैक की तरह अपने चेहरे पर 10 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर साफ पानी से धो लें। 

6. केले के छिलके और चावल के आटे का पैक

केले के छिलके के पेस्ट में चावल का आटा मिलाकर चेहरे पर लगाने से स्किन का टेक्सचर बेहतर होता है और स्किन स्मूद और साफ़ दिखती है।

 

7. गुलाब जल के साथ केले का छिलका

केले के छिलके के पेस्ट में 1 चम्मच गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। यह कॉम्बिनेशन ठंडक और रिफ्रेशिंग इफ़ेक्ट देता है, खासकर गर्म मौसम में मददगार।

8. नींबू या नीम के साथ केले का छिलका

ऑयली स्किन के लिए, ज़्यादा ऑयल को कंट्रोल करने में मदद के लिए केले के छिलके के पेस्ट में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं।