Health Tips- कुत्ते के काटने से केवल रेबीज ही नहीं, ये बीमारियां भी हो सकती हैं
- byJitendra
- 23 Aug, 2025
By Jitendra Jangid- दोस्तो हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में बढ़ते आवारा कुतों की संख्या को बढ़ते हुए देख एक महत्वपूर्ण आदेश दिया है। इस निर्देश के अनुसार, आवारा कुत्तों को सार्वजनिक स्थानों से हटाकर आश्रय गृहों में रखा जाएगा। इस फैसले ने चर्चाओं को जन्म दिया है, आवारा कुत्तों के काटने से गंभीर स्वास्थ्य जोखिम भी हो सकते हैं। रेबीज कुत्तों के काटने से होने वाली सबसे आम बीमारी है, लेकिन क्या आपको पता हैं कुत्ते के काटने से अन्य बीमारियां भी हो सकती हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में

जीवाणु संक्रमण और सेप्सिस - काटने से हुए घाव में बैक्टीरिया प्रवेश कर सकते हैं, जिससे गंभीर संक्रमण हो सकता है जो कभी-कभी रक्तप्रवाह में फैल जाता है।
सेल्युलाइटिस - एक जीवाणु संक्रमण जो त्वचा और अंतर्निहित ऊतकों को प्रभावित करता है, जिससे अक्सर सूजन, लालिमा और दर्द होता है।

टेटनस - कुत्ते के काटने से टेटनस बैक्टीरिया भी फैल सकता है। इसलिए ऐसी चोटों के बाद टेटनस का टीका लगवाने की सलाह दी जाती है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abpliveHindi]



