Health Tips- अदरक का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए होता हैं हानिकारक, जानिए पूरी डिटेल्स
- byJitendra
- 04 Oct, 2025
दोस्तो जैसा कि हम सब जानते हैं कि हमारी भारतीय रसोई में कई प्रकार के मसाले पाएं जाते हैं, जिनमें अदरक भी शामिल है जो चाय और सब्जियों में व्यापक रूप से किया जाता हैं, अपने खास स्वाद और कई स्वास्थ्य लाभों के लिए मशहूर, अदरक खाना पकाने और पारंपरिक दवाओं में बराबर इस्तेमाल होती है। लेकिन कया आपी जानते हैं इसके अधिक सेवन से कई स्वास्थ्य नुकसान होते हैं, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

पाचन संबंधी परेशानी: ज़्यादा अदरक खाने से पेट में जलन और एसिडिटी हो सकती है, जिससे बेचैनी होती है।
ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल: ज़्यादा मात्रा में अदरक खाने से ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर कम हो सकता है, जो कुछ लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है।

त्वचा पर असर: कुछ लोगों को अदरक खाने के बाद त्वचा पर जलन या खुजली हो सकती है।
गर्भावस्था में सावधानी: गर्भवती महिलाओं को अपनी डाइट में अदरक शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
गले में जलन: ज़्यादा मात्रा में अदरक खाने से गले में जलन या खराश हो सकती है।




