Health Tips- क्या आपका बीपी लो हो गया हैं, तो इन चीजों का करें सेवन
- byJitendra
- 10 Mar, 2026
दोस्तो आज के दूषित वातावरण में स्वास्थ्य को स्वस्थ बनाए रखना बहुत ही मुश्किल हैं, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, अनियमित खान-पान और सही न्यूट्रिशन की कमी की वजह से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होती हैं, ऐसी ही एक बीमारी हैं लो ब्लड प्रेशर, बहुत से लोग इस कंडीशन को नज़रअंदाज़ करते हैं, लेकिन अगर इसे ठीक से मैनेज न किया जाए तो इससे कई हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती हैं। एक हेल्दी ब्लड प्रेशर लेवल लगभग 120/80 mmHg होता है, जो बताता है कि शरीर में खून ठीक से बह रहा है। लेकिन, जब ब्लड प्रेशर 90/60 mmHg से कम हो जाता है, तो इसे लो ब्लड प्रेशर (हाइपोटेंशन) माना जाता है। आइए जानते हैं इन हालत में किन चीजों का करना चाहिए सेवन-

नमक का सेवन बढ़ाएं:
नमक में सोडियम होता है, जो ब्लड प्रेशर बढ़ाने में मदद करता है। लो ब्लड प्रेशर वाले लोग नमक का सेवन थोड़ा बढ़ा सकते हैं, लेकिन इसे कम मात्रा में ही खाना चाहिए।
हाइड्रेटेड रहें:
डिहाइड्रेशन लो ब्लड प्रेशर के मुख्य कारणों में से एक है। रोज़ाना 2-3 लीटर पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है और ब्लड प्रेशर में अचानक गिरावट नहीं आती।

कॉफी या चाय पिएं:
कॉफी या स्ट्रॉन्ग चाय जैसी ड्रिंक्स में कैफीन होता है, जो कुछ समय के लिए ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है और चक्कर आने या थकान जैसे लक्षणों को कम करने में मदद करता है।
बैलेंस्ड डाइट बनाए रखें:
रेगुलर रूप से पौष्टिक खाना, जिसमें फल, सब्जियां और हेल्दी प्रोटीन शामिल हैं, खाने से शरीर को ब्लड प्रेशर लेवल को स्थिर रखने में मदद मिलती है।




