Health Tips- आपकी ये आदत कमजोर कर रही हैं आंखें और बढ़ा रही हैं स्ट्रेस, आइए जानें पूरी डिटेल्स

दोस्तो आज के अधिकांश युवा जल्दी आंखें खराब होने और बढ़ापे की शिकायत करते हैं, लेकिन उनको इसके होने की वजह नहीं पता होती हैं, आज के आधुनिक युग में स्मार्टफोन, कंप्यूटर और दूसरी स्क्रीन हमारी ज़िंदगी का ज़रूरी हिस्सा बन गए हैं। ऐसे में बहुत ज्यादा स्क्रीन के सामने समय बिताने से फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों पर गंभीर असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल्स

डिजिटल आई स्ट्रेन: ज़्यादा देर तक स्क्रीन देखने से आंखों में सूखापन, जलन और तकलीफ़ हो सकती है, इस कंडीशन को डिजिटल आई स्ट्रेन कहते हैं।

सिरदर्द और माइग्रेन: ज़्यादा देर तक स्क्रीन देखने से सिरदर्द या माइग्रेन होने का चांस बढ़ सकता है।

मोटापा और दिल की बीमारी: लगातार कंप्यूटर या डेस्क पर बैठने से वज़न बढ़ सकता है और दिल से जुड़ी दिक्कतों का रिस्क बढ़ सकता है।

नींद में रुकावट: स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी मेलाटोनिन बनने में रुकावट डालती है, जिससे सोना मुश्किल हो जाता है।

 

गर्दन और पीठ दर्द: लगातार मोबाइल डिवाइस पर नीचे देखने से "टेक्स्ट नेक" हो सकता है, जिससे गर्दन और पीठ दर्द होता है।

मेंटल स्ट्रेस और एंग्जायटी: स्क्रीन का ज़्यादा इस्तेमाल करने से मेंटल स्ट्रेस, एंग्जायटी और पूरी सेहत में कमी आती है।

बेहतर सेहत के लिए टिप: अपनी आँखों, नींद और पूरी सेहत को बचाने के लिए, सोने से कम से कम एक घंटा पहले स्क्रीन का इस्तेमाल न करें।