Railway Highest Paid Position- रेलवे के पदों पर मिलती हैं शानदार सैलरी और कई सुविधाएं, आइए जानें इनके बारे में

दोस्तो जैसा कि हम सब जानते हैं भारतीय रेलवे दुनिया के बड़े विभाग में से एक हैं, इस विभाग को चलाने के लिए विभाग को कई पदों के लिए और कई तरह के अलाउंस के साथ पक्की सरकारी नौकरी देता है। अगर आप रेलवे में करियर बनाने की सोच रहे हैं, तो यहाँ कुछ सबसे ज़्यादा सैलरी वाली पोस्ट के बारे में बताया गया हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में

कुछ रेलवे पोस्ट पर शुरुआती बेसिक सैलरी लगभग ₹35,400 प्रति माह होती है, और अलाउंस के साथ कुल कमाई काफी बढ़ जाती है।

एक और अहम एंट्री-लेवल पे लगभग ₹56,100 प्रति माह से शुरू होता है, साथ ही DA, HRA और दूसरे फायदे भी मिलते हैं।

सबसे ज़्यादा सैलरी वाली रेलवे नौकरियां

नंबर 5 – टिकट एग्ज़ामिनर (TT)

इन-हैंड सैलरी: ₹42,000/माह तक (मेट्रो शहरों में)

अतिरिक्त फायदे: ड्यूटी अलाउंस, ट्रैवल अलाउंस और अन्य सुविधाएं

नंबर 4 – RPF कॉन्स्टेबल

इन-हैंड सैलरी: लगभग ₹40,000 – ₹45,000/माह

इसमें सरकारी अलाउंस और नौकरी की सुरक्षा के फायदे शामिल हैं

नंबर 3 – RPF सब-इंस्पेक्टर

इन-हैंड सैलरी: लगभग ₹52,000 – ₹58,000/माह

रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के नियमों के तहत अतिरिक्त सुविधाएं

नंबर 2 – स्टेशन मास्टर

इन-हैंड सैलरी: लगभग ₹60,000 – ₹68,000/माह

रेलवे में सबसे सम्मानित ऑपरेशनल पोस्ट में से एक

नंबर 1 – लोको पायलट

बेसिक सैलरी: ₹19,900 से शुरू

रनिंग अलाउंस की वजह से इन-हैंड सैलरी काफी बढ़ जाती है

मेल/सुपरफास्ट ट्रेन के लोको पायलट ₹1 लाख से ज़्यादा प्रति माह कमा सकते हैं