Phone Battery- क्या आपके फोन की बैटरी अचानक डाउन हो जाती हैं, जानिए इसका कारण

दोस्तो आज के आधुनिक युग में स्मार्टफोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गए हैं, जिनकी मदद से हम कई काम आसानी से कर लेते हैं, फोन यूज करने वाले कई लोग फ़ोन का इस्तेमाल ज़्यादा न करने पर भी उसकी बैटरी तेज़ी से खत्म होने की शिकायत करते हैं, तो आइए जानते हैं बैटरी तेज़ी से खत्म होने के मुख्य कारणों के बारे में

बैकग्राउंड में चलने वाले ऐप्स

कई ऐप्स बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और इस्तेमाल न करने पर भी बैटरी खर्च करते रहते हैं।

छिपा हुआ इंटरनेट इस्तेमाल

कुछ ऐप्स फ़ोन लॉक होने पर भी बैकग्राउंड में मोबाइल डेटा या वाई-फ़ाई का इस्तेमाल करते रहते हैं।

स्क्रीन की ज़्यादा ब्राइटनेस

स्क्रीन की ब्राइटनेस बहुत ज़्यादा रखने से बैटरी तेज़ी से खर्च होती है।

कमज़ोर नेटवर्क सिग्नल

जब सिग्नल कमज़ोर होता है, तो फ़ोन बेहतर कनेक्टिविटी के लिए लगातार सिग्नल ढूंढता रहता है, जिससे ज़्यादा बैटरी खर्च होती है।

ब्लूटूथ और वाई-फ़ाई हमेशा चालू रहना

ब्लूटूथ और वाई-फ़ाई को हमेशा चालू रखने से बैटरी लाइफ़ धीरे-धीरे कम हो सकती है, भले ही उनका इस्तेमाल न हो रहा हो।

मोबाइल गेमिंग

भारी गेम्स के लिए ज़्यादा प्रोसेसिंग पावर और ग्राफ़िक्स की ज़रूरत होती है, जिससे बैटरी काफ़ी तेज़ी से खत्म होती है।