ICC T-20 World Cup 2026- सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए कितने मैच जीतना जरूरी हैं सुपर-8 में, आइए जानें पूरी डिटेल्स

दोस्तो 22 फरवरी को हुए साउथ अफ्रिका के साथ हुए पहले सुपर8 मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से भारत को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए मशक्कत करनी होगी, ये टीमें अब सेमी-फ़ाइनल में जगह पक्की करने और चैंपियनशिप के एक कदम और करीब पहुँचने के लिए कड़ा मुकाबला करेंगी, लेकिन क्या आप जानते हैं सेमीफाइनल के लिए भारत को कितने अंक चाहिए, आइए जानें पूरी डिटेल्स

सुपर 8 के लिए क्वालिफ़ाई करने वाली टीमें

इंडिया 

साउथ अफ़्रीका

ज़िम्बाब्वे 

वेस्ट इंडीज़ 

इंग्लैंड 

श्रीलंका 

पाकिस्तान न्यूज़ीलैंड 

इन टीमों को चार-चार टीमों के दो ग्रुप में बाँटा गया है, जहाँ हर टीम अपने ग्रुप की दूसरी टीमों के ख़िलाफ़ तीन मैच खेलेगी।

टीमें सेमी-फ़ाइनल में कैसे पहुँच सकती हैं

सुपर 8 स्टेज यह तय करेगा कि कौन सी टीमें नॉकआउट राउंड में आगे बढ़ेंगी। क्वालिफिकेशन का सिनेरियो यह है:

तीनों मैच जीतें: सुपर 8 में तीनों मैच जीतने वाली टीम लगभग पक्का सेमीफाइनल में जगह बना लेगी।

दो मैच जीतें: तीन में से दो मैच जीतने वाली टीमें भी क्वालिफिकेशन कर सकती हैं, लेकिन नेट रन रेट (NRR) और दूसरे मैचों के नतीजे अहम भूमिका निभाएंगे।

सिर्फ एक मैच जीतें: सिर्फ एक जीत वाली टीम के सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने की संभावना है।

सेमी-फाइनल क्वालिफिकेशन

सुपर 8 में हर ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफिकेशन करेंगी।

पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को होना है, जबकि दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को होगा।

जिम्बाब्वे की ऐतिहासिक कामयाबी

इस टूर्नामेंट की सबसे रोमांचक कहानियों में से एक जिम्बाब्वे की नेशनल क्रिकेट टीम का परफॉर्मेंस है। सिकंदर रजा की लीडरशिप में जिम्बाब्वे पहली बार T20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 स्टेज में पहुंचा है।