Induction Stove- क्या आपको पता हैं इंडक्शन चूल्हा कितना बिजली खाता हैं, चलिए जानते हैं
- byJitendra
- 31 Mar, 2026
दोस्तो देश में बढ़ती गैस की किमतों ने लोगो का रूख इंडक्शन चूल्हें की डिमांड तेजी से बढ़ गई हैं, यह न सिर्फ सुविधाजनक है बल्कि पारंपरिक गैस स्टोव की तुलना में ज्यादा efficient भी माना जाता है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में एक सवाल रहता है—क्या इंडक्शन कुकटॉप ज्यादा बिजली खपत करता है, आइए जानते हैं इंडक्शन चूल्हा कितनी बिजली खाते हैं-

इंडक्शन कुकटॉप कैसे काम करता है
इंडक्शन कुकटॉप एक अलग तकनीक पर काम करता है, जिसमें बिजली की मदद से magnetic field बनाई जाती है। यह सीधे बर्तन को गर्म करता है, जिससे ऊर्जा की बर्बादी बहुत कम होती है।
एक घंटे में कितनी बिजली खपत होती है
आमतौर पर इंडक्शन कुकटॉप की पावर 1200W से 2000W (1.2kW–2kW) के बीच होती है।
अगर आप 2000W का कुकटॉप 1 घंटे तक फुल पावर पर चलाते हैं, तो यह लगभग 2 यूनिट बिजली खर्च करेगा।
कम पावर पर इस्तेमाल करने से बिजली की खपत भी कम हो जाती है।
मतलब साफ है: जितना ज्यादा पावर और समय, उतना ज्यादा बिल।

महीने का बिजली बिल कितना बढ़ेगा
अगर आप रोज 1 घंटे 2000W कुकटॉप इस्तेमाल करते हैं:
रोज की खपत: लगभग 2 यूनिट
महीने की खपत: करीब 60 यूनिट
अब अगर बिजली दर ₹6/यूनिट है:
मासिक खर्च: लगभग ₹360
और अगर दर ₹8–₹10/यूनिट है:
खर्च: ₹480 से ₹600 तक
यानी सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह बहुत महंगा नहीं है।
गैस स्टोव से तुलना
इंडक्शन: बिजली पर निर्भर, खर्च usage और rate पर depend
गैस स्टोव: सिलेंडर के हिसाब से तय खर्च
अगर बिजली सस्ती है, तो इंडक्शन ज्यादा किफायती हो सकता है। वहीं ज्यादा यूनिट खर्च होने पर गैस सस्ता पड़ सकता है। इसलिए दोनों में से बेहतर विकल्प आपकी जरूरत और usage पर निर्भर करता है।





