Whatsapp Update- क्या गैस कनेक्शन से जुड़ा मोबाइल नंबर अपडेट करना हैं, जानिए व्हाट्सएप का आसान तरीका

दोस्तो देश में बढ़ती गैस कि किल्लत को देखते हुए सिलेंडर मिलना बहुत ही कठिन हो गया हैं, ऐसे में अपनी गैस कंपनी के साथ अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अपडेट करना अब बहुत तेज़ और आसान हो गया है। आप यह पूरा प्रोसेस WhatsApp के ज़रिए बस कुछ आसान स्टेप्स में पूरा कर सकते हैं, आइए जानते हैं इसका आसान तरीका- 

1. एक आसान मैसेज से शुरुआत करें

प्रोसेस शुरू करने के लिए, अपनी गैस कंपनी के ऑफिशियल WhatsApp नंबर पर “Hi” लिखकर एक मैसेज भेजें।

2. अपनी भाषा और सर्विस चुनें

जब आपको जवाब मिल जाए, तो अपनी पसंद की भाषा चुनें। फिर, मेन्यू में से “Other Services” ऑप्शन पर जाएँ।

3. “Change Mobile Number” चुनें

सर्विस की लिस्ट में से, आगे बढ़ने के लिए “Change Mobile Number” ऑप्शन चुनें।

4. अपना नया मोबाइल नंबर डालें

अपना नया मोबाइल नंबर ध्यान से टाइप करें, जिसे आप सिस्टम में अपडेट करना चाहते हैं।

5. OTP से वेरिफाई करें

आपके नए नंबर पर एक One-Time Password (OTP) आएगा। अपडेट को वेरिफाई और कन्फर्म करने के लिए वह OTP डालें।