Plot on Moon- क्या आप चांद पर प्लॉट खरीदना चाहते हैं, जानिए क्या हैं सच
- byJitendra
- 04 Oct, 2025
दोस्तो एक जमाना था जब चांद पर जाने की कोई सोचता भी नहीं था लेकिन जैसे तकनीकी बदलाव हुआ हैं, अब आप चांद पर प्लॉट भी खरीद सकते हैं, आपको यकिन नहीं हो रहा हैं ना लेकिन ये सच है अब आप चांद पर जमीन खरीद सकते हैं, कई निजी कंपनियां चंद्रमा पर रियल एस्टेट बेचने के अपने ऑफर से और बढ़ावा दे रही हैं। आइए जानते हैं इसका प्रोसेस-

कोई कानूनी मालिकाना हक नहीं:
1967 की बाहरी अंतरिक्ष संधि के अनुसार, कोई भी व्यक्ति, कंपनी या देश चंद्रमा या किसी भी खगोलीय पिंड का मालिक होने का दावा नहीं कर सकता।
निजी कंपनियां चंद्रमा की ज़मीन बेचने का दावा करती हैं:
कानूनी ढांचे के बावजूद, लूनर सोसाइटी इंटरनेशनल और इंटरनेशनल लूनर लैंड्स रजिस्ट्री जैसी कंपनियां चंद्रमा की ज़मीन के प्लॉट बेचने का ऑफर देती हैं। ये बिक्री गैर-कानूनी और ज्यादातर प्रतीकात्मक होती है।

चंद्रमा की ज़मीन कैसे 'खरीदें':
इच्छुक खरीदार इन कंपनियों की वेबसाइट पर जाकर, रजिस्टर कर सकते हैं और एकड़ में मापी गई चंद्रमा की ज़मीन का कोई प्लॉट चुन सकते हैं।
कीमत और उद्देश्य:
चंद्रमा के प्लॉट आम तौर पर सस्ते होते हैं और इन्हें बाहरी अंतरिक्ष की संपत्ति में असली निवेश के बजाय अनोखे तोहफे या दिखावे की चीज़ के तौर पर देखा जाता है।



