Skin Care Tips-क्या आप पिंक ग्लोइंग स्किन चाहिए, तो अपनाएं ये तरीके
- byJitendra
- 16 Feb, 2026
दोस्तो दुनिया में हर इंसान को खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन पाने की इच्छा होती हैं, जिसके लिए वो अलग-अलग ब्यूटी प्रोडक्ट्स और क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि ये प्रोडक्ट्स कुछ समय के लिए ही असरदार हो सकते हैं, लेकिन नेचुरल घरेलू नुस्खे स्किन को अंदर से पोषण दे सकते हैं और बिना किसी केमिकल के आपको हेल्दी, गुलाबी चमक दे सकते हैं। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में-

1. गुलाब जल और शहद
गुलाब जल अपनी ठंडक और आराम देने वाली खूबियों के लिए जाना जाता है। यह पोर्स को टाइट करने, स्किन को रिफ्रेश करने और इसका नेचुरल pH बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है। दूसरी ओर, शहद एक नेचुरल मॉइस्चराइज़र है जो नमी को लॉक करता है और स्किन को सॉफ्ट और कोमल रखता है।
2. चुकंदर
चुकंदर सेहत और स्किन दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे चेहरे पर नेचुरल गुलाबी चमक आती है।

3. बादाम और दूध
बादाम में पौष्टिक तेल और विटामिन E भरपूर मात्रा में होता है, जो स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज़ करता है। दूध में लैक्टिक एसिड होता है जो डेड स्किन सेल्स को धीरे से एक्सफोलिएट करता है।
4. पालक
पालक में एंटीऑक्सीडेंट, आयरन और विटामिन E भरपूर मात्रा में होता है। ये न्यूट्रिएंट्स डैमेज स्किन सेल्स को रिपेयर करने, सूजन कम करने और स्किन टोन को साफ और एक जैसा बनाने में मदद करते हैं।
5. शकरकंद
शकरकंद स्किन को नैचुरली हाइड्रेट करता है। इनमें मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट स्किन को रूखेपन से बचाते हैं, स्किन को फ्रेश रखते हैं और उसे सॉफ्ट और स्मूद बनाते हैं।





