Skin Care Tips- गर्मियों में गलोइंग स्किन पाने के लिए ऐसे रखे ख्याल, जानिए पूरी डिटेल्स

दोस्तो जैसा कि हम देख रहे हैं कि मार्च शुरु होते ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरु कर दिए हैं, इस बढ़ती धूप और गर्मी की वजह से आपकी स्किन पर बुरा असर होता हैं, ज़्यादा पसीना आना, धूप में रहना और डिहाइड्रेशन से टैनिंग, डलनेस और स्किन में जलन हो सकती है। इसलिए, गर्मी के मौसम में अपनी स्किन को फ्रेश, हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए सही स्किनकेयर रूटीन फॉलो करना ज़रूरी है। आइए जानते हैं गर्मियों में ग्लोइंग स्कीन कैसे प्राप्त कर सकते हैं- 

1. हमेशा सनस्क्रीन लगाएं

धूप में बाहर निकलने से पहले, कम से कम 20 मिनट पहले SPF 30 या SPF 50+ सनस्क्रीन लगाएं। सनस्क्रीन आपकी स्किन को नुकसानदायक UV किरणों से बचाता है और टैनिंग और सनबर्न से बचाता है। 

2. अपनी बॉडी को हाइड्रेटेड रखें

अपनी बॉडी को हाइड्रेटेड रखने के लिए दिन भर खूब पानी पिएं। स्किन की नमी और फ्रेशनेस बनाए रखने के लिए आप अपनी डाइट में नारियल पानी, ताज़े फलों के जूस और दूसरे हेल्दी ड्रिंक्स भी शामिल कर सकते हैं।

3. अपनी स्किन को ठीक से साफ़ करें

गर्मियों में पसीने और धूल की वजह से आपकी स्किन ऑयली और गंदी हो सकती है। अपनी स्किन से गंदगी, तेल और पसीना हटाने के लिए दिन में दो बार माइल्ड क्लींजर से अपना चेहरा धोएं।

4. हल्का मॉइस्चराइज़र इस्तेमाल करें

गर्मियों में हैवी क्रीम आपकी स्किन को ग्रीसी बना सकती हैं। इसके बजाय, जेल-बेस्ड या ऑयल-फ्री मॉइस्चराइज़र इस्तेमाल करें जो आपकी स्किन को चिपचिपा बनाए बिना हाइड्रेटेड रखे।

5. अपनी स्किन को एक्सफोलिएट करें

हफ्ते में 2-3 बार अपनी स्किन को एक्सफोलिएट करने से डेड स्किन सेल्स हटाने और स्किन की चमक बढ़ाने में मदद मिलती है। यह पोर्स को साफ रखने में भी मदद करता है।