Weather Update- IMD ने दी 23 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, मध्य प्रदेश में बाढ़ के हालात
- byJitendra
- 08 Jul, 2026
दोस्तो भारत में छुपके से मानसून ने अपने कदम रख लिए हैं, जिसकी वजह पूर देश में अच्छी बारिश हो रही है, जिसके चलते भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मौसम का नया अलर्ट जारी किया है, जिसमें अगले 24 घंटों में कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स
IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, झारखंड और ओडिशा के ऊपर बने कम दबाव वाले क्षेत्र (डिप्रेशन) के साथ सक्रिय मॉनसून सिस्टम मध्य प्रदेश की ओर बढ़ रहा है, जिससे देश के बड़े हिस्सों में बारिश की गतिविधि बढ़ रही है।

कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना।
कई क्षेत्रों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका।
हवा की गति 40-60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि कुछ दक्षिणी राज्यों में हवा की गति 70 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।
शहरी और निचले इलाकों में जलभराव, यातायात में बाधा और स्थानीय स्तर पर बाढ़ की स्थिति बन सकती है।
महाराष्ट्र में अत्यधिक भारी बारिश की आशंका
IMD ने महाराष्ट्र के लिए विशेष बारिश का अलर्ट जारी किया है, जहां कई क्षेत्रों में तेज बारिश होने की संभावना है।
अलर्ट वाले क्षेत्र
कोंकण
मुंबई और आसपास के तटीय जिले
गोवा
मध्य महाराष्ट्र
विदर्भ
विभाग ने बताया कि कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान पहले ही अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की जा चुकी है और आने वाले दिनों में और बारिश होने की संभावना है।

आज भारी बारिश की संभावना वाले राज्य
सक्रिय मॉनसून सिस्टम का असर उत्तर, मध्य, पूर्वी और पश्चिमी भारत के कई हिस्सों पर पड़ने की संभावना है।
उत्तरी भारत
दिल्ली-NCR
पंजाब
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
मध्य और पूर्वी भारत
बिहार
झारखंड
ओडिशा
छत्तीसगढ़
मध्य प्रदेश
बारिश के अलर्ट वाले राज्य
असम
मेघालय
अरुणाचल प्रदेश
नागालैंड
मणिपुर
मिजोरम
त्रिपुरा
बाढ़ संभावित और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भूस्खलन और नदियों का जलस्तर बढ़ने की संभावना के कारण सतर्क रहने की सलाह दी गई है।



