Beer Tips- बोतल या कैन, किसमें होती हैं सस्ती बीयर, जानिए पूरी डिटेल्स
- byJitendra
- 01 Apr, 2025
By Jitendra Jangid- दोस्तो आज की इस आधुनिक दुनिया में बियर पीना एक आम बात हो गई हैं, किसी भी प्रकार के मौके पर लोग बीयर पीने का आनंद लेते हैं। प्राचीन काल से बीयर कांच की बोतल में आती हैं, लेकिन हाल ही के सालों में बीयर कैन में पैक होके आने लगी हैं। इस बदलाव ने बहुत सी चर्चाओं को जन्म दिया है, कौन सी सस्ती है - बोतलबंद बीयर या डिब्बाबंद बीयर?

डिब्बाबंद बीयर आम तौर पर सस्ती होती है:
जब कीमत की बात आती है, तो डिब्बे में पैक की गई बीयर आमतौर पर अधिक किफायती विकल्प होती है। दूसरी ओर, बोतलों में बीयर अधिक महंगी होती है। लेकिन ऐसा क्यों है?
डिब्बाबंद बीयर अधिक लागत प्रभावी क्यों है:
कम उत्पादन लागत: कांच की बोतलों की तुलना में डिब्बे का उत्पादन सस्ता होता है। क्योंकि डिब्बे के निर्माण की प्रक्रिया में कांच की बोतलों की तुलना में कम सामग्री और ऊर्जा की आवश्यकता होती है।

सस्ता परिवहन: डिब्बे बोतलों की तुलना में अधिक हल्के और टिकाऊ होते हैं, जिससे परिवहन आसान और कम खर्चीला हो जाता है।
कीमत में अंतर:
डिब्बाबंद और बोतलबंद बीयर के बीच कीमत में 10 से 20 रुपये तक का अंतर हो सकता है, जिसमें डिब्बाबंद बीयर आम तौर पर ज़्यादा बजट-अनुकूल विकल्प होती है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abplive]



