Child Care Tips- बच्चे की इम्यूनिटी कमजोर होने पर दिखाई देते हैं ये लक्षण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

दोस्तो सर्दी का मौसम और वायरल बीमारियां होना एक आम बात हैं, क्योंकि इस मौसम में हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती हैं, खासकर बच्चों में जो जिनकी इम्यूनिटी जल्दी कमजोर हो जाती हैं, इस मौसम में बच्चों का शरीर मौसम और आस-पास के माहौल में होने वाले बदलावों के प्रति बहुत ज़्यादा सेंसिटिव होता है। यह सेंसिटिविटी तब और ज़्यादा साफ़ दिखाई देती है जब बच्चे का इम्यून सिस्टम कमज़ोर होता है। क्योंकि इम्यूनिटी बच्चों को इन्फेक्शन और बीमारियों से बचाने में बहुत ज़रूरी भूमिका निभाती है, आइए जानते हैं बच्चों में इन्युनिटी कमजोर होने पर कैसे लक्षण दिखाई देते हैं- 

1. बार-बार सर्दी और खांसी

अगर आपका बच्चा अक्सर सर्दी, खांसी या गले के इन्फेक्शन से परेशान रहता है, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि उसका इम्यून सिस्टम मज़बूत नहीं है।

2. भूख न लगना

जो बच्चा सही देखभाल के बावजूद नियमित रूप से खाना खाने से बचता है या खाने में कम दिलचस्पी दिखाता है, उसे कमज़ोर इम्यूनिटी की समस्या हो सकती ह।

3. लगातार थकान या सुस्ती

बच्चे आमतौर पर एक्टिव और एनर्जेटिक होते हैं। लगातार थकान, कम एनर्जी या सुस्ती सामान्य नहीं है और यह किसी अंदरूनी इम्यून समस्या का संकेत हो सकता है।

4. बार-बार बुखार

बार-बार हल्का या तेज़ बुखार शरीर का इन्फेक्शन से लड़ने का तरीका है। अगर बुखार अक्सर आता है, तो यह कमज़ोर इम्यून सिस्टम की ओर इशारा कर सकता है।

5. स्किन इन्फेक्शन या रैशेज

बार-बार होने वाली स्किन की समस्याएं जैसे रैशेज, पिंपल्स या इन्फेक्शन यह बताते हैं कि शरीर बैक्टीरिया और कीटाणुओं से खुद को बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है।