Health Tips- क्या शरीर में यूरिक एसिड बढ़ गया हैं, तो इन फलों का नहीं करना चाहिए सेवन

दोस्तो हमारा शरीर कई विटामिन्स, पोषक तत्वों और खनीजों से बना हुआ होता हैं, जिनमें उतार चढ़ाव से हमारा शरीर अंसुलित हो जाती है, ऐसे में बात करें यूरिक एसिड की तो इसके बढ़ने से गाउट, जोड़ों में दर्द और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। दवाएं मदद करती हैं, लेकिन यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल करने में आपकी रोज़ाना की डाइट भी अहम भूमिका निभाती है। फल आमतौर पर हेल्दी होते हैं, लेकिन अगर आपको हाई यूरिक एसिड की समस्या है, तो सभी फल आपके लिए सही नहीं हैं। आइए नहीं जानते हैं यूरिक एसिड बढ़ने पर किन फलों का सेवन नहीं करना चाहिए- 

सेब

सेब में फाइबर और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, लेकिन कुछ लोगों में ये यूरिक एसिड के लेवल को प्रभावित कर सकते हैं। सेब को कम मात्रा में खाना सबसे अच्छा है।

पपीता

पपीता पाचन के लिए बहुत अच्छा होता है, लेकिन जिन लोगों को हाई यूरिक एसिड की समस्या है, उन्हें इसे रोज़ खाने से बचना चाहिए। कभी-कभी खाना ठीक है, लेकिन रोज़ खाने से स्थिति खराब हो सकती है।

संतरे

संतरे विटामिन C से भरपूर होते हैं, जो आमतौर पर फायदेमंद होता है। हालांकि, ज़्यादा खाने से कभी-कभी यूरिक एसिड का लेवल बढ़ सकता है, इसलिए मात्रा सीमित रखें।

अंगूर

अंगूर में नेचुरल शुगर और कुछ एसिड होते हैं जो यूरिक एसिड का लेवल बढ़ा सकते हैं। इन्हें ज़्यादा मात्रा में खाने से बचें, खासकर अगर आपको पहले से ही जोड़ों में दर्द है।

चेरी

चेरी अपने स्वास्थ्य लाभों के लिए जानी जाती हैं, लेकिन हाई यूरिक एसिड वाले लोगों को इन्हें सावधानी से और सीमित मात्रा में खाना चाहिए।