PMSBY- सरकार मात्र 20 रूपये में दे रही हैं 2 लाख का बीमा, जानिए स्किम के बारे में
- byJitendra
- 20 Jan, 2026
दोस्तो भारतीय सरकार आर्थिक रूप से कमजोर लोगो के लिए विभिन्न प्रकार की सरकारी स्किम चलाती हैं, जिनका उदेश्य इन लोगो की मदद करना और जीवनशैली में सुधार करना हैं, ऐसी ही एक स्किम हैं प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), जो लाखों नागरिकों को किफायती एक्सीडेंटल इंश्योरेंस देने के लिए डिज़ाइन की गई है। सिर्फ़ ₹20 के मामूली सालाना प्रीमियम पर, लोग दुर्घटना से होने वाली मौत या विकलांगता के खिलाफ़ फाइनेंशियल सुरक्षा पा सकते हैं, आइए जानते हैं इस योजना के बारे में पूरी डिटेल्स

PMSBY की मुख्य बातें:
दुर्घटना से मृत्यु कवर: अगर दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को ₹2 लाख मिलते हैं।
स्थायी पूर्ण विकलांगता कवर: दुर्घटना के कारण दोनों आँखें, हाथ या पैर खोने पर ₹2 लाख का इंश्योरेंस मिलता है।
आंशिक विकलांगता कवर: अगर बीमित व्यक्ति आंशिक रूप से विकलांग हो जाता है, तो उसे ₹1 लाख मिलते हैं।

योग्यता: 18 से 70 साल के सभी भारतीय नागरिक इसके लिए योग्य हैं।
पॉलिसी की अवधि: इंश्योरेंस कवर सालाना 1 जून से 31 मई तक वैलिड रहता है।
यह योजना आपके प्रियजनों को अप्रत्याशित दुर्घटनाओं से बचाने का एक आसान और किफायती तरीका है।





